वोकेशनल बाइबल स्कूल मे बच्चों को दी जाएगी बाइबिल की शिक्षा

बरेली। इज्जतनगर आईवीआरआई रोड स्थित चर्च मे पांच जून से वोकेशनल बाइबल स्कूल शुरू होगा। यह स्कूल 9 जून तक चलेगा। इसमें छोटे बच्चों और किशोरों को बाइबल की शिक्षा से अवगत कराया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए कई तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम, खेलकूद और प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। शनिवार को चर्च मे आयोजित प्रेस वार्ता मे यह जानकारी सचिन रॉबिंसन ने दी। अनुज मैसी ने बताया कि अलग-अलग चर्च से 100 से अधिक बच्चे इसमें प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए चर्च के सदस्यों को शिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। वह वोकेशनल बाइबल स्कूल का उद्देश्य है कि बच्चों को धार्मिक और नैतिक शिक्षा दी जा सके। जिससे वह उत्तम नागरिक बने और देश, विश्व के कल्याण में अपना योगदान दे सकें। मून रॉबिंसन ने बताया कि इसके लिए बच्चों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें 4 से 18 वर्ष के बच्चे भाग ले सकते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।