जनसुनवाई के दौरान जिला प्रशासन पर माईक फेक कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उतारा गुस्सा

*जनसुनवाई बड़ी दुखदायी नाम ही बदल दो सरकार

बाड़मेर/राजस्थान- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिन के तूफानी दौरे पर बाड़मेर बालोतरा के तयशुदा कार्यक्रमों में व्यस्त रहैं। शुक्रवार को रात को करीब 9:30 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर स्थित सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान सीएम को दो बार गुस्सा आया गया था। सीएम संवाद के दौरान बोलने लगे तो माइक खराब हो गया। गुस्से में आकर सीएम ने माइक को कलेक्टर के सामने फेंक दिया। फिर कलेक्टर ने माइक को झुक कर उठाया। वहीं, महिलाओं के पीछे की तरफ अनावश्यक लोग खड़े थे। सीएम गुस्से में उनसे ही पूछने लगे कौन हो भाई तुम। इसके बाद कलेक्टर और एसपी को मुख्यमंत्री गहलोत ने आवाज लगाई।

दरअसल, सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने के बाद बाड़मेर सर्किट हाउस में पहुंचकर आराम किया। रात को नौ बजे बाद सर्किट हाउस में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही महिला स्कीम को लेकर संवाद किया। महिलाओं ने सीएम को उड़ान योजना के फायदे बताएं। महिलाओं ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय पन्द्रह प्रतिशत बढ़ाने का आभार व्यक्त किया। संवाद के दौरान मंत्री हेमाराम चौधरी, बायतु विधायक हरीश चौधरी, गो सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन, पदमाराम मेघवाल सहित कई काग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाद के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम को लेकर सीएम ने महिलाओं को जानकारी दी। सीएम महिलाओं से संवाद करने के दौरान माइक लेकर बोल रहे थे। इस दौरान माइक में प्रॉब्लम हो गई। सीएम ने महिलाओं से दूसरा माइक मांगा। वहीं, हाथ में पकड़ा माइक कलेक्टर की तरफ फेंक दिया। फिर कलेक्टर ने माइक को उठाया। कुछ देर बाद जब एक महिला बोल रही थी। सीएम ने महिलाओं के पीछे अनावश्यक लोगों व अधिकारियों को खड़ा देख लिया। महिला को बोलने से रोका। फिर गुस्से में पूछा- तुम लोग कौन हो। हटो यहां से। तब झल्लाकर बोले – आपके एसपी और कलेक्टर कहां गए। दोनों एक जैसे ही हैं।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।