विहिम ने सावन माह मे बंद कराई जाए मांस, मछली और अंडा की दुकान

बरेली/फरीदपुर, भुता। विश्व हिंदू महासंघ की फरीदपुर एवं भुता इकाई के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष अश्विनी चौहान को पत्र सौंपकर सावन माह में मांस, मछली की दुकानों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि अगर मांस मछली की दुकान खोलेंगे तो उससे वातावरण दूषित होगा। जिससे शिव भक्तों को दुर्गंध सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि वह शक्ति के साथ भुता क्षेत्र की सभी मांस मछली की दुकानों की बिक्री पर रोक लगाएं वहीं थानाध्यक्ष अश्वनी चौहान ने भी विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया है कि सावन माह में पूर्णता मांस मछली की दुकानों की बिक्री पर रोक जारी रहेगी। विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष देवेश पटेल, तहसील अध्यक्ष इंजीनियर राम, रामस्वरूप मौर्य, त्रिभुवन शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, सचिन पांडे, महेश, प्रदीप कुमार शर्मा, मोहित गंगवार मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।