विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी है:हरेश

बिहार: (हजीपुर)वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा के सहदुल्लहपुर धोबौली शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 83 पर, भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए, भाजपा वैशाली जिला अध्यक्ष क्रीड़ा मंच हरेश कुमार सिंह ने कहा कि, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। जिसका कुशल नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के हाथों में है। आमजन की बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए भारतीय जनता पार्टी गरीबों की चिंता करने वाली भारत की एकमात्र पार्टी है ।” चैंपियन ऑफ द अर्थ “भारत के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश दिन-प्रतिदिन नित नए आयाम को स्थापित करते हुए विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुआ है। सबका साथ सबका विकास का ध्यान रखते हुए भारत सरकार सभी वर्गों के हितों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्षम साबित हुई है । सदस्यता अभियान के शुभारंभ के दौरान राघोपुर विधानसभा विस्तारक नवीन मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष पश्चिमी विकास कुमार, अवध किशोर सिंह आदि ने पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच रखते हुए इंदल पासवान , सुधीर पासवान, राजा पासवान, प्रभात पासवान सहित कई लोगों को नए सदस्य के रूप में जोड़ते हुए पार्टी की नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का अाग्रह किया।

रिपोर्ट:-नसीम रब्बानी, पटना- बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।