विभूतिपुर मे विभिन्न जगहो पर सुनी गई पीएम की मन की बात

बिहार/समस्तीपुर /विभूतिपुर- विभूतिपुर प्रखंड के मुस्तफापुर शक्ति केंद्र पर बूथ संख्या 73 ,74, 75 ,76 पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एक और बूथ संख्या 73 पर दो स्थानों पर कार्यक्रम किया गया भाजपा कार्यकर्ता संजय कुमार महतो एवं अमरनाथ महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।
बूथ संख्या 74 पर भाजपा कार्यकर्ता इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया। बूथ संख्या 75 पर तीन स्थानों पर मन की बात का कार्यक्रम हुआ रीना झा राजीव झा एवं दीपक कौशल ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बूथ संख्या 76 पर रामलाल महतो के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। विभूतिपुर के महम्मदपुर सकड़ा शक्ति केंद्र पर चार स्थानों पर मन की बात का कार्यक्रम किया गया बूथ संख्या 149 पर शिवनाथ महतो के नेतृत्व में किया गया।बूथ संख्या 151 में निरंजन पासवान के नेतृत्व में किया गया। 153 पर राजेश झा के नेतृत्व में मन की बात का कार्यक्रम सुना गया। खास टभका मे भी राम बालक महयो के आवास पर भी मन की बात सुनी गई । सभी स्थानों पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिसमें मुख्य रूप से जिला के महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा, रीना झा, अर्जुन पासवान, शोभा कांत पोद्दार, दीपक कौशल, सुनील पोद्दार, अमरेश कुशवाहा, साकेत पोद्दार, उमेश पासवान ,संजय पासवान, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद जुबेर, राजीव झा, गिरिश झा इत्यादि लोग उपस्थित थे। मन की बात कार्यक्रम के बाद सभी बूथों पर बैठक आयोजित की गई एवं विशेष सदस्यता अभियान के तहत सभी बूथों पर दर्जनों नए सदस्य बनाए गए।

रिपोर्ट :- रंजीत कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।