विधायक ने किया ठिरिया कल्यानपुर पंचायत घर का शिलान्यास

बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक मीरगंज की ग्राम पंचायत ठिरिया कल्यानपुर 18 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत घर का शिलान्यास व भूमि पूजन विधायक डॉ डीसी वर्मा ने किया। इस मौके पर क्षेत्र मीरगंज के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। विकास कार्यो को लेकर सरकार संकल्प बद्ध है। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा भूमि पूजन किया। आगे विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। अब पूरा उत्तर प्रदेश जगमग हो रहा है। मीरगंज के कई गांव बिजली से महरूम थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने सभी गांवों को बिजली से जोड़ा है। भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। इस मौके पर विधायक जनप्रतिनिधि केपी राना, मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, दुनका मंडल उपाध्यक्ष टीटू पांडे, प्रधान संघ के अध्यक्ष छोटेलाल प्रधान, ग्राम प्रधान ठिरिया कल्यानपुर रामचंद्र वर्मा, सुनील गंगवार, कुमुद केशव पांडे, रामस्वरूप कश्यप व ग्राम बांसी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।