विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी रालोद, गांव-गांव जाए कार्यकर्ता

बरेली। राष्ट्रीय लोक दल की समीक्षा बैठक कार्यालय चौपुला पर संपन्न हुई। बैठक मे क्षेत्रीय रुहेलखंड अध्यक्ष अशफाक अली ने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट जाएं और हर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में गांव गांव जाकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़े। फहीमुद्दीन चौधरी ने किसान गरीबों मजदूरों की पैरवी कर का सभी कार्यकर्ता इन लोगों की हर संभव मदद करे। पार्टी की नीतियों को उजागर करे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष साजिद अली ने अतहर अली को जिलाध्यक्ष, गुरमीत सिंह को महानगर अध्यक्ष, क्षेत्रीय सचिव समीर खान, सलामत हुसैन को क्षेत्रीय महासचिव, सुशील को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। जिलाध्यक्ष बाकर अली ने संगठन के विस्तार पर खुशी जाहिर की तथा नए मनोनीत सदस्यों का स्वागत किया। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कांग्रेस से आए रिजवान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम मे कमलजीत सिंह, विजय बहादुर सक्सेना, ओमपाल कश्यप, निर्मल बंटी, शहादत हुसैन, ओमप्रकाश गंगवार, जफर मंसूरी, अबरार अली, राजवीर उपाध्याय, अतहर अली, गुलफाम बैग, अलाउद्दीन उस्मान, सभासद संगीता, नाजिया फराह खान, नासिर, रिजवान, इस्लाम सफीक, मुबारक पहलवान, हिमांशु गोस्वामी, विजयपाल चौधरी, देवेंद्र सिंह, इसरार आदि लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सर्वेश पाठक ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।