विज्ञान दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताये, विजई छात्राओं को किया पुरस्कृत

बरेली। विज्ञान दिवस के अवसर पर विकल्प संस्था द्वारा सौगात सेंटर पर एक विज्ञान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सौगात समूह की बालिकाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। गोष्टी से पहले विज्ञान से संबंधित विषयों पर एक पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें बरेली कॉलेज की बीएससी की छात्रा अंजलि को प्रथम स्थान मिला। प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में संजना को प्रथम स्थान मिला। इसके बाद सभी छात्राओं ने महान वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन और उनके अनुसंधान पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात समाज में वैज्ञानिक चेतना का प्रचार प्रसार कैसे हो विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता संस्था के निर्देशक राज नारायण ने कहा विज्ञान का विकास क्यों और कैसे इन दो प्रश्नवाचक शब्दों से हुआ है। यह दो प्रश्न कभी भारतीय मनीषा की पहचान थे पर धीरे-धीरे यह सवाल सम्मान की जगह प्रतिष्ठा के प्रश्न बन गए। इसके लिए हमारा एजुकेशन सिस्टम भी जिम्मेदार है जो लर्निंग की जगह एग्जाम पास करने पर जोर देता है। जबकि शिक्षण का सबसे अच्छा तरीका जिज्ञासा पैदा करना है। बच्चों के अंदर बचपन से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति का विकास करना होगा तब ही हम अपने देश में वैज्ञानिक प्रगति का वातावरण तैयार कर पाएंगे। मीरगंज डिग्री कॉलेज के बीएड विभागाध्यक्ष अमित सक्सेना ने बच्चों को पढ़ने और याद करने के टिप्स दिए। इनरव्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष हिना सक्सेना ने बालिकाओं को सामाजिक विज्ञान के पहलुओं से अवगत कराया। समाजसेवी अमित कंचन एवं इनरव्हील क्लब की बरखा कंचन ने सभी सफल प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किया और पांच बालिकाओं को छात्रवृत्ति प्रदान की। मंच का संचालन मनीषा ने किया। इस अवसर पर करिश्मा, हर्षिता, नेहा, मीनाक्षी, पूजा, हर्षी मुस्कान, अंशिका, प्रिंसी, नीलम, गोपाल आदि काफी छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।