विंग्स जीवन की एक नई उड़ान संस्था इंटरनेशनल लाइफ सेवर अवार्ड से हुई सम्मानित

*वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से मिला पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट

लखनऊ- नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट एण्ड एक्टिविस्ट (निफा) द्वारा इंटरनेशनल लाईफ सेवर अवार्ड सेरेमनी लखनऊ स्थित बुद्धा रिसर्च इंस्टीट्यूट आडिटोरियम गोमतीनगर (लखनऊ) में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोद कुमार सिंह आईपीएस, एडीजीपी (यूपी पुलिस) व विशिष्ट अतिथि प्रीतपाल सिंह पन्नू राष्ट्रीय चेयरमैन (निफा), अरुण कुमार एसपी ( गोरखपुर), कैप्टन राहुल तिवारी (आर्मी ऑफिसर), शोबित जायसवाल डायरेक्टर (नार्थ स्टार हॉस्पिटल), गुरमीत सिंह सचदेवा वाइस चेयरमैन (निफा), प्रभात चतुर्वेदी (प्रेसिडेंट हिंडाल्को), कुंदन तिवारी प्रेसिडेंट झारखंड (निफा) के द्वारा 26 मार्च को विंग्स जीवन की एक नई उड़ान संस्था, झांसी को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पिछले वर्ष कोरोना काल में 23 मार्च को विंग्स द्वारा निफा के संवेदना अभियान के अंतर्गत वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसके लिए विंग्स संस्था को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अवार्ड प्राप्त करने के बाद संस्थापक अंकित साहू ने बताया कि संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड का हिस्सा बनकर आज गर्व महसूस हो रहा है। निफा द्वारा बलिदान दिवस पर पूरे देश में आयोजित इस अभियान के तहत विंग्स ने झांसी में एक वृहद में रक्तदान शिविर लगाया था जिसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से विंग्स को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और निफा की तरफ से इंटरनेशनल लाईफ़ सेवर अवार्ड दिया गया। उन्होने कहा कि झांसीवासी के लिए यह गौरव की बात है कि संस्था को वर्ल्ड बुक आफ़ रिकार्ड लंदन व अंतरराष्ट्रीय संस्था निफ़ा द्वारा यह सम्मान मिला है। उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए झांसी के समस्त रक्तदाता, रक्तदात्रियो एवं सम्मानित जनता एवं संस्था से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी सहयोगियों सहित ब्लड बैंक स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *