वन्स मोर में सीतापुर के संदीप सरस ने लूटीं जमकर तालियां

सीतापुर- लखनऊ’ चैनल के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘वन्स मोर’ में बिसवां नगर के चर्चित साहित्यकार संदीप ‘सरस’ के काव्य पाठ का प्रसारण किया गया।जिसका कवि, साहित्यकार और प्रबुद्धजीवी वर्ग द्वारा भरपूर आनंद लिया गया।
उल्लेखनीय है कि संदीप ‘सरस’ साहित्य में पत्र पत्रिकाओं,काव्यमंचों और सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय रहते हैं और साहित्य सृजन मंच संस्था के माध्यम से विभिन्न आयोजन तथा समीक्षा कालम लेखन के द्वारा हिंदी साहित्य को महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। आपके कॉलम ‘बेबाक’, ‘पुस्तक विमर्श’ और ‘कलमकार’ साहित्य के क्षेत्र में काफी चर्चित रहते हैं।आपको इस काव्य काव्य प्रसारण पर नगर की तमाम साहित्यिक संस्थाएं संस्कार भारती, नवोदित साहित्यकार परिषद, साहित्य सृजन मंच, जनपद साहित्य सभा, हिंदी सभा, इकन्तिका आदि कई बौद्धिक शैक्षिक संस्थाओं ने बधाई दी है और वरिष्ठ साहित्यकार कमलेश मौर्य मृदु, पद्मकांत प्रभात, प्रोफेसर बीबीएल मिश्र, डॉ सरला अवस्थी, दिनेश चंद्र पांडे, रामपाल त्रिपाठी, आराध्य शुक्ल, अशोक पुष्प, सरोज गुप्ता वृंदारकनाथ मिश्र, डॉक्टर शैलेश गुप्त वीर, कुलदीप सिंह यादव, रामकुमार सुरत, रामदास गुप्त, आनंद खत्री, अरविंद मधुप, राजेश प्रसून, घनश्याम शर्मा, अजय नमन हरिशंकर मौर्य, दिलीप सिंह, आलोक यादव आदि कवियों बुद्धिजीवियों ने हर्ष व्यक्त किया।

रामकिशोर अवस्थी
सीतापुर ब्यरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।