लड़की के जिद के आगे झुके परिजन, दोनो का किया निकाह

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा क्षेत्र के एक गांव की लड़की एक सप्ताह पहले गायब हुई थी। पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। लेकिन शाम को लड़की की इज्जत के चलते उसके घर वालों ने मर्जी से उसी लड़के के साथ निकाह कर दिया। जिसके साथ वह घर से भाग कर गई थी। जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के एक गांव की लड़की घर से अचानक चली गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब वह नही मिली तब उसके पिता ने थाने में देवरनियां के एक गांव के निवासी युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने देवरनियां क्षेत्र स्थित एक स्थान से लड़की को बरामद कर लिया लेकिन लड़की उसी के साथ निकाह करने पर अड़ी रही। जिसके साथ वह घर से भागी थी। लड़की के बालिग होने के कारण परिजनों को उसकी जिद मानकर उसी लड़के के साथ निकाह करने को सहमति देनी पड़ी। जिस पर लड़की अपने माता पिता के साथ चली गयी। शाम को परिजनो के साथ लड़के को बुलाकर दोनो का निकाह कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।