लॉकडाउन के चलते सादगी से घरों में मनाई गई परशुराम जयंती

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे भगवान परशुराम की जयंती घरों में रहकर सादगी से मनाई गयी। लॉकडाउन के चलते ब्राह्मण समाज ने अपने घरो में पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर भगवान परशुराम की आराधना की। कस्बे में भिटौरा स्थित दिनेश पांडेय के आवास पर लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुऐ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये और श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर कोरोना वायरस को भगाने के लिए प्रार्थना की। इस भीषण महामारी देश से दूर कर हालात सामान्य कर दे। उसके बाद सेनेटाइजर व मास्क वितरण किये। इस मौके पर दिनेश पांडेय, सुनील शर्मा, सौरभ पाठक, आशीष पांडेय, संजय चौहान, विनोद आदि लोग थे।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।