लाॅकडाउन के दौरान अपने घर जाने के लिए पैदल निकली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में लाॅकडाउन के दौरान अपने घर जाने के लिए पैदल निकली एक महिला सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हो गई। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह महिला अजमेर जिले में किशनगढ़ की रहने वाली है। महिला ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि लॉकडाउन की वजह से वह एक माह से सवाई माधोपुर जिले में फंसी हुई थी। गुरुवार को सवाई माधोपुर से जयपुर के लिए पैदल रवाना हो गई। रास्ता भटकने के कारण गांव बैरखण्डी पहुंच गई। रात हो जाने पर वह गांव के एक स्कूल में रुक गई।

यहां देर रात करीब 2 बजे तीनों युवकों कमल खारवाल, लखन रैगर व रिषिकेश मीना ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और वहां से भाग निकले। वारदात के बाद पीड़िता बाटोदा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान मे लाॅकडाउन के दौरान भी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले जयपुर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। वहीं पाली और एक दो अन्य स्थानों पर भी यह मामले लगातार सामने आ रहे है, हालांकि इस दौरान सामूहिक दुष्कर्म का यह पहला मामला है।

– इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।