लखनऊ की गुंजन ने जीता रजत पदक

लखनऊ- लखनऊ पटियाला में हो रही फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लखनऊ की थ्रोअर गुंजन सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत लिया है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी गुंजन ने हैमर थ्रो में तीन फाउल के बाद अपने आखिरी प्रयास में 56.50 मीटर का थ्रो किया। इसी थ्रो ने उन्हें रजत पदक का हकदार बना दिया। वहीं इस इवेंट का स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली सरिता सिंह ने जीता। उन्होंने 63.80 मीटर थ्रो किया। सरिता सिंह मौजूदा समय राष्ट्रीय चैंपियन भी हैं और राष्ट्रीय रिकार्ड भी उनके नाम है।
पदक जीतने के बाद गुंजन सिंह ने बताया कि वह निरंतर ट्रेनिंग कर रही हैं। उनका प्रयास हमेशा सर्वश्रेष्ठ करने का रहता है। वह रजत पदक से संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि उनका ध्यान एशियाई खेल पर है। उसके लिए वह तैयारी में जुटी हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश की बहू यानी सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर आस्ट्रेलिया में होने वाले राष्ट्रमण्डल खेल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 61.05 का थ्रो कर क्वालीफाई किया। यह उनका पिछले दो वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले वह तीन बार राष्ट्रमण्डल खेल में हिस्सा ले चुकी हैं।
– लखनऊ से अनुज मौर्य की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।