रोडवेज बस स्टैंड के सामने सिलेंडर फटने से होटल में लगी आग, मचा हड़कंप

बरेली। रोडवेज बस स्टैंड के सामने होटल में शुक्रवार की दोपहर को अचानक सिलेंडर फट गया। जिससे आग लग गई। आग की घटना से रोडवेज पर अफरा तफरी मच गई। करीब एक घंटे बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया। रोडवेज बस अड्डे पर भी खलबली मची रही। रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित मोहनपुरी वाले की दुकान पर शुक्रवार की दोपहर अचानक सिलेंडर में आग लग गई। महेश कुमार ने बताया कि रेगुलेटर से गैस लीक होने के कारण आग लगी थी। धड़ाम की आवाज से सिलेंडर फट गया। होटल में बैठे लोग भी खाना छोड़ कर भाग खड़े हुए। आग की तेज लपटें उठने पर आस पड़ोस के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। टीम ने दुकान के अंदर संख्या से अधिक सिलेंडर थे। फायर ब्रिगेड के सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि समय पर अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो दुकान में रखे कई सिलेंडर भी आग की चपेट में आ जाते। जिससे बाजार में कई धमाके होने की आशंका थी। यही नहीं आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थी। सीएफओ ने कहा कि सिलेंडर फटा नहीं था। रेगुलेटर फटने की आवाज आई थी। सिलेंडर में लगे नकली रेगुलेटर से गैस लीक होने पर आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि रेगुलेटर लोकल था। जिसकी वजह से गैस लीक हो रही थी। नकली रेगुलेटर होने की वजह से ही आग लगी है। होटल में आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।