बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे नेशनल हाईवे के कस्बा के लिंक रोड पर रोडवेज बस ने टेंपो के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेंपो में सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को हाईवे के अस्पताल में भर्ती करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार बरेली से रामपुर की तरफ जा रहे रोडवेज ने कस्बा के हाईवे से निकल रहे टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो हाईवे पर ही पलट गया। जिसमें बैठी सवारियां काजल और प्रमिला निवासी महरौली, टेंपो चालक चरन पाल निवासी सुकटिया, रोडवेज चालक महेश पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से हाईवे के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।।
बरेली से कपिल यादव
