*संविदा कर्मियों की रोजी-रोटी पर हो रहा खिलवाड़
झूंसी -प्रयागराज। झूसी वर्कशॉप कर्मचारियों की भूख हड़ताल निरंतर जारी है। उसके बावजूद भी रोडवेज निगम संविदा कर्मियों पर ध्यान नहीं दे रही। इससे साफ जाहिर होता है कि शासन प्रशासन की तानाशाही रवैया संविदा कर्मियों को अमरण अनशन पर विवश कर रही है। वही समर्थन में आये राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने लिखित लेटर जारी करते हुए चेताया कि रोडवेज बस कर्मचारियों का भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण झूंसी रोडवेज के कर्मचारीगण भूख हड़ताल पर हैं इनकी मांगों पर शासन को त्वरित कार्यवाही कर इनको स्वीकार किया जाना चाहिए यदि यथाशीघ्र इनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता है तब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करने हेतु मजबूर होगी। इंटक के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल में सम्मिलित होकर अपना समर्थन दिया जिलाध्यक्ष इंटक देवेंद्र प्रताप सिंह जेसीएम सदस्य अजीत कुमार यादव ओडी फोर्ट श्रमिक संघ इलाहाबाद के महामंत्री डीके सिंह, मनोज राय, दीप नारायण, पंकज सिंह, दीपक यादव, पवन शाक्य, आदि लोगों ने समर्थन किया और आंदोलन करनी की चेतावनी दी।
रोडवेज निगम की तानाशाही रवैया से अमरण अनशन पर विवश संविदा कर्मचारी
