रेलवे ट्रैक पर मिला नदौसी के युवक का शव, हत्या का आरोप

सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र मे रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच मे जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सीबीगंज क्षेत्र के नंदोसी का रहने वाला 18 वर्षीय अमित पुत्र बिहारी लाल की रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। अमित के चाचा जगदीश ने आरोप लगाया कि गांव की ही रहने वाले सचिन की पत्नी से एक साल से अफेयर चल रहा था। जिसके चलते मामूली कहासुनी भी हुई थी। परिवार के लोगों ने सचिन के ऊपर अमित की हत्या का आरोप लगाया है। अमित के चाचा जगदीश ने बताया कि घर मे गुरुवार को अमित के चाचा धर्मेंद्र की शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार को बारात लौट कर आई थी। बारात के बाद कुछ रस्में हो रही थी। कुछ ही देर बाद खुशियों का माहौल मातम मे बदल गया। मृतक की मां सुनीता ने अपने बेटे की मौत पर हत्या का आरोप लगाते हुए सचिन के खिलाफ सीबीगंज थाने मे तहरीर दी है। मृतक सीबीगंज फैक्ट्री मे काम कर अपने घर का पालन पोषण करता था। पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।