सीतापुर- सीतापुर के बिकास खण्ड रेउसा के ग्राम पंचायत गुरगुचपुर में गुरुवार की रात गांव के अंदर घड़ियाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई सामूहिक रूप से रस्से से पकड़कर वन विभाग के हवाले करने का मामला प्रकाश में आया-सूचना पर पहुंची टीम के वीरेश सिंह पर हमला बोलकर घायल कर दिया।घायल बनगार्ड को रेउसा सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत गुरगुजपुर गांव के उत्तर दिशा में एक नाला है जिसमे बाढ़ का पानी भरा हुआ।बाढ़ में लोगो के मुताविक बह कर आया घड़ियाल बाढ़ घटने से उसी नाले में रह गया।गुरुवार की रात नाले से करीब दो किलोमीटर की दूरी तय कर गांव केअंदर उपस्थिति दर्ज कराई।रात के करीब दो बजे अस पास के ग्रामीणों की नजर पड़ी,गाँव मे घड़ियाल के आने की खबर से पुरे गांव में हड़कम्प मंच गया।वही मौके पर भीड़ जुट गई।लोगो ने हिम्मत दिखाते हुये रस्से से कसकर बांध रखा रातभर,रतीजगा भी किया ग्रामीणों ने बचाया।सुबह वन विभाग को सूचना दिए।वही जब बन विभाग टीम हिमांशु वर्मा,सियाराम, वीरेश सिंह आदि लोग पहुंचे,पिकप मंगाकर उसको नदी में ले जाने की जुगत में थे,तभी लादते वक्त पिकप में रस्सा ढीला द गया जिससे वीरेश सिंह पर हमला बोल दिया,जख्मी हो गए बिसवा वन क्षेत्राधिकारी कमाल अहमद ने बताया काफी मेहनत बाद उसको बड़ी सरयू में छोडवा दिया गया।
– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी
