सीतापुर- सीतापुर के रेउसा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 109 जोड़ों का विवाह कराया गया।
रेउसा ब्लाक मुख्यालय पर खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में रेउसा ब्लॉक क्षेत्र के 59 और रामपुर मथुरा क्षेत्र के 94 जोड़ों ने विवाह योजना का लाभ लिया।
सामूहिक विवाह में 9 मुस्लिम जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया गया।
विवाहित जोड़ों को विधायक ज्ञान तिवारी की पत्नी अंजू तिवारी व उनके भाई रामेंद्र तिवारी ने आशीर्वाद प्रदान किया।
ब्लाक रेउसा के सहायक विकास अधिकारी विनोद यादव द्वारा सभी जोड़ों को योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दिए जाने वाले उपहार देकर विदा किया गया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रेउसा विवेक मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश चौहान सहित खंड विकास अधिकारी बेहटा मौजूद रहे।
– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी
