रिटायर दरोगा ने प्लाट पर कब्जा करने से रोका तो दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे रिटायर दरोगा के प्लॉट पर दबंगो ने कब्जा करने का प्रयास किया। कब्जा करने से रोका तो दबंगों ने मारपीट व गाली गलौज की है। पीड़ित का आरोप है कि दबंग प्लॉट की ईटे भी उखाड़ ले गये है। इस मामले मे थाना इज्जतनगर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक उत्सव महानगर निवासी रिटायर दरोगा विजय कुमार आर्या ने बताया है कि उनकी पत्नी निर्मल आर्या ने 2006 मे आशुतोष सिटी मे 287 गज का एक प्लॉट खरीदा था। 15 जनवरी को उन्हें सूचना मिली की कुछ लोग प्लॉट पर कब्जा कर रहे है। आरोपी उनकी प्लॉट पर बनी बाउंड्री की ईटें भी निकाल कर साथ ले जा रहे है। सूचना मिलने पर वह प्लॉट पर गये तो वहां छोटी विहार निवासी देवेंद्र, धर्मवीर, धर्मपाल, प्रेमपाल, उमेश कुमार, सरेश समेत उनके साथी ईटे उखाड़ रहे थे। जिसका विरोध करने पर गाली गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ब्राउंड्री की ईटे भी अपने साथ ले गये। पीड़ित रिटायर दरोगा ने आरोपियों पर जबरन कब्जे के प्रयास करने व उनका नुकसान करने का आरोप लगाया है। थाना इज्जतनगर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों समेत अज्ञात पर गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।