राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया याद, सीनियर खिलाड़ियों ने जीता मैच

रिठौरा, बरेली। राष्ट्रीय खेल दिवस पर कस्बे व आसपास के एथलीट ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनको याद किया। इस दौरान मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद किया गया। हिटलर भी मेजर ध्यानचंद की काबिलियत का कायल था। उसने मेजर ध्यानचंद को अपने देश की आर्मी में भर्ती होने का न्यौता दिया था। जिसे मेजर ध्यानचंद ने ठुकरा दिया था होनहार एथलीट में शामिल काजल चक्रवर्ती ने रोहिलखंड विश्वविद्यालय की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में रजत पदक जीता था। वहीं रिठौरा के प्रदेश स्तर के शूटर सिद्धार्थ महाजन वशिष्ठ प्रदीप, अलीम, निजाम ने खिलाड़ियों एवं अपने एथलेटिक कोच साहिबे आलम के साथ शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनको याद किया। कोच ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुनिया में मेजर ध्यानचंद हमारे राष्ट्रीय खेल हॉकी के जादूगर के रूप में प्रसिद्ध हुए। उन्होंने सदैव देश का गौरव बढ़ाने के लिए ही सच्चे मन और लगन से खेला उनके लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य का सदैव स्मरण करना चाहिए। इसके अलावा हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया तथा रोड नं 4 रेलवे ग्राउंड पर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मैत्री हॉकी मैच सीनियर व जूनियर खिलाड़ियों के मध्य खेला गया। जिसमे सीनियर खिलाड़ियों ने 3-2 से यह मैच जीत लिया। इस अवसर पर इज़्ज़तनगर रेल मंडल की खेल सचिव गीता शर्मा ने सभी को बधाई दी। इस दौरान संजय त्यागी, बलवंत सिंह, तारिक अजीज, पंकज कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, अर्जुन कश्यप, दुर्गेश, अविनाश, कोमल, बसंती, मुमताज, विवेक वर्मा आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।