बरेली/ मीरगंज, शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत मंगलवार को स्कूल मे बच्चों को कृमिनाशक की गोलियां खिलाई गई। राजकीय हाई स्कूल बल्लिया, दिव्य कृपाल बिद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एवं संविलियन विद्यालय हल्दी खुर्द मे आयोजित कार्यक्रमों मे सीएचसी से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर पुनीत सक्सेना, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अवधेश शमां तथा सीकेडी सी सी से प्रियांशु शमां की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में अध्ययनरत वच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया तथा उन्हें पेट के कीड़ों से होने वाले दुष्प्रभावों, एनीमिया की रोकथाम और स्वच्छता एवं पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वही शेरगढ़ मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति विवस पर मंगलवार को स्कूलों और आंगनबाडी केन्द्रों पर बड़ी संख्या में बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। इस दौरान 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ गजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में 1 लाख 18 हजार बच्चों को क्या खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 10 फरवरी को बया सेवन से छूटे बच्चों को 13 फरवरी की मॉप-अप दिवस पर बवा खिलाई जाएगी। इस दौरान स्वच्छता के आयामों पर प्रकाश डालते हुए साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सरल कुमार त्रिवेदी, डॉ पाल्याण राय श्रीवास्तव, राजीव शर्मा, लईक अहमद, राम सिंह, राजीय सिंह मीनाक्षी तिवखा, गीता शर्मा, सुमन यावद, मनीप सक्सेना, रजनीश गंगवार, संजीव गंगवार, रिकी त्रिवेदी, राजेश्वरी बेवेश गंगवार, उवैस आदि का विशेष सहयोग रहा। वही सेथल मे प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पेट के कीड़ों से सुरक्षित रखना और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा। विद्यालय में छात्र-छात्राओं को एल्बेडाजोल की गोली खिलाई गई। प्रधान अध्यापिका शीरी फातमा जैदी ने बच्चों को साफ-सफाई अपनाने, हाथ धोने और पौष्टिक भोजन करने के महत्व की जानकारी वी। कार्यक्रम में नाजनीन जैदी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। फतेहगंज पश्चिमी के स्कूलों और आंगनबाडी केन्द्रों पर बड़ी संख्या में बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। इस दौरान 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। इंचार्ज अध्यापक संदीप गुप्ता सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।।
बरेली से कपिल यादव
