सांसद ने सुनी शिकायते, अफसरों की लगाई फटकार

मीरगंज, बरेली। जनपद की तहसील मीरगंज सभागार मे सोमवार को सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डॉ. डीसी वर्मा की अध्यक्षता मे जनसुनवाई कार्यकम मे पहुंचे सैकड़ों फरियादियों ने जनप्रतिनिधयों को समस्याएं बताई। सांसद ने जल जीवन मिशन की शिकायत पर अधिकारी न आने पर नाराजगी जताई। ग्राम खजुरिया की दिव्यांग पुष्पा देवी ने पति वेदराम (निधन 3 मार्च 2025) की कृषि भूमि पर विरासत दर्ज न होने की गुहार लगाई। सांसद ने लेखपाल को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई और तत्काल विरासत दर्ज करने के निर्देश दिए। मनकरा के विशाल गंगवार ने हाईवे के नल नगरिया व सिंधौली चौराहा पर अंडरपास बनवाने एवं सिरौली कैलाश गिरि मीरगंज मार्ग को राजकीय मार्ग की श्रेणी मे शामिल कराने की मांग की। शीशगढ़ के आशुतोष ने बरेली से शीशगढ़ को चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह बंद होने की शिकायत कर बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की। मीरगंज की मुन्नी देवी ने कई बार से गलत आ रहे बिजली बिल की शिकायत की। उन्होने कहा बिल ठीक नही हो रहा है। फतेहगंज पश्चिमी की मुन्नी देवी ने उनकी जमीन पर श्यामपुर व मोहम्मदगंज के दबंगों चार साल से कब्जा होने की शिकायत की। भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता ने शीशगढ़-बरेली मार्ग पर बस सेवा बंदी की शिकायत की। विधायक ने सड़क-नाली कार्यों के लिए बीबी रामजी योजना का जिक्र किया। स्ट्रीट लाइट रखरखाव ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी बताया। कार्यक्रम मे एसडीएम आलोक कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार सहित भक्ति सिंह, भानु फौजी, तेजपाल फौजी, अजय वीर सिंह, एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह, बीडीओ आनन्द विजय यादव, भोजीपुरा बीडीओ आशीष पाल आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *