राम मनोहर लोहिया के जन्म दिवस को याद कर शहीद भगत सिंह को दी गई खेराजे अक़ीदत

भदोही- समाजवादी चिंतक अर्थशास्त्री और भारतीय राजनीति पर गहरी छाप छोड़ने वाले राजनीतिज्ञ राममनोहर लोहिया जी के 108 वीं जयन्ती पर सपाइयों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया तो वहीं भारत के वीर सपूत शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव की शहादत को याद किया।समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ज़ाहिद बेग ने सपा कार्यकर्ताओं संग फत्तूपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर खेराजे अकीदत पेश किया तो वहीँ उनके कुर्बानियों को प्रेरणा जनक बताया। इसी तरह समाजवाद के जनक राममनोहर लोहिया जी के जन्म दिवस को समाजवाद का जन्म बताया।इस अवसर पर क्षेत्र के कोने-कोने से आये सपाइयों ने समाजवाद के राह पर चलकर गरीबो मज़लूमो के हक़ और हुक़ूक़ के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। वहीं पूर्व विधायक ज़ाहिद बेग ने डॉ.राम मनोहर लोहिया की नीतियों व् सिद्धान्तों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ.लोहिया का बहुत धनी व्यापारी परिवार में जन्म हुआ। लेकिन जीवन भर वे गरीबो के लिए संघर्ष करते रहे। डॉ.लोहिया प्रमुख स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे और देश की आज़ादी के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।बताया कि लोहिया जी भारत में समाजवाद के जनक थे तथा गरीबो,मज़दूरों,बेबसों,असहायों व अनाथो के मसीहा थे।उन्होंने यह नारा दिया था कि ज़िंदा कौमे साल भर इंतज़ार नहीं करतीं भ्रष्ट सरकार उखाड़ फेंको। जाति तोड़ो,दाम बांधो,सबको शिक्षा एक समान,लार्ड मैकाले की शिक्षा नीतियों को बदल डालो,अंग्रेज़ो तथा अंग्रेज़िस्तान को बाहर भगाओ। प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में लाओ।श्री बेग ने बताया कि लोहिया जी गरीबो मज़लुमो के ऊपर अत्याचार को सहन न कर पाते और उनके ऊपर हो रहे ज़ुल्म ज़्यादती के खिलाफ आवाज़ को बलन्द करते रहे उनका पूरा जीवन समाज के दबे कुचले लोगो के लिए संघर्ष करते ही गुज़रा।कहा आज हम उनके आदर्शो पर चल कर समाज को जागरूक करने का काम करें। वहीँ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अली शेर खान ने कहा की डॉ.राममनोहर लोहिया समाजवाद के एक ऐसे अलौकिक विभूति थे जिनके दर्शन की सोच में समाजवाद अपने आप में समातिह हो जाता है।कहा उन्होंने सदैव गरीब मज़दूर व् किसानो के लिए संघर्ष करते हुए समर्पित रहे। कहा डॉ.लोहिया जी के नीतियों पर चलने की ज़रूरत है। इस मौके पर कामरेड इंद्रदेव पाल सीपीआई इज़हार खां प्रेमबहादुर राजकुमार यादव मनोज यादव हीरालाल यादव साधू यादव जावेद अंसारी महबूब आलम यासर अंसारी फिरोज खां बेलाल बेग आदि लोग मौजूद रहे।अंत में शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव के तैल्या चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
-पत्रकार आफताब अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।