राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समाज के लोग भी कर रहे है दान

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मस्थान पर भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रव्यापी धन संग्रह अभियान शुरू हो गया है। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि कार्यक्रम एक बार फिर गंगा -जमुनी तहजीब की मिसाल बन गया। मुस्लिम समाज भी राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़ चढ़कर दान कर रहा है। सुबह से लेकर शाम तक रामदूतों की टोलियां बस्ती-बस्ती, घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर रही है। कस्बे मे सोमवार को आरएसएस के कार्यकर्ता व क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी घर घर व दुकान दुकान जाकर धन संग्रह किया। सोमवार को कस्बे के मुस्लिम समुदाय के लोग भी राम मंदिर निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने स्वयं ही आगे आए और धन दिया। कस्बे में निधि समर्पण अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को भाजपा पदाधिकारी टोली के साथ निकले। दुकान दुकान जाकर धन संग्रह किया। इस अभियान के दौरान हिंदू धर्म के लोग मंदिर निर्माण के लिए यथासंभव सहयोग कर रहे है। दूसरे धर्म के लोग भी सहयोग कर सांप्रदायिक भाईचारे का परिचय दे रहे है। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, महामंत्री कैलाश शर्मा, डीसीबी उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान, दिनेश पांडे सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व आरएसएस के लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।