रामराज्य रथ यात्रा का बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बरेली -श्री शिव शक्ति महाराज राम राज्य रथ केरल के त्रिनाथपुरम रामेस्वर से चल कर सुबह 10:30 बजे बरेली पहुंची। जो यहाँ से अयोध्या जायेगी रथ यात्रा का सी बी गंज में बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी से स्वागत किया। वहां से चलकर पीलीभीत बाईपास तक मोटरसाइकिल व कार के साथ रैली बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता साथ रहे।यात्रा की जलपान व्यवस्था सरस्वती शिशु मंदिर प्रभा टाकीज टॉकीज के सामने किया गया। स्वागत कार्यक्रम में त्रिभुवन कन्नौजिया विहिप,मणिकांत जी विहिप,राजवीर सिंह जिला संयोजक बजरंग दल,भरत सिंह पटेल प्रिंस जिला संयोजक बजरंग दल,रविन्द्र गंगवार जिला गौरक्षा प्रमुख,रोहित गंगवार जिला अखाड़ा प्रमुख,जोगेंद्र,पंकज यादव आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।