राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया को लगा बधाइयों का तांता

राजस्थान- प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेष आर्य महामंत्री जयघोष महाराज प्रवीण बंसल और राजस्थान प्रदेश महामंत्री ललित दवे ने बिहार और राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जायसवाल और सतीश पुनिया को शुभकामनाये दी, भाजपा महासचिव अरुण सिंह के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने जयसवाल और पुनिया को क्रमश: बिहार और राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी है।
सांसद नित्यानंद राय इससे पहले पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष थे। पिछले लोकसभा चुनाव में फिर से राय को निर्वाचित होने के बाद गृह राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही राज्य में नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। भाजपा नेताओं ने पुनिया व जयसवाल के अध्यक्ष नियुक्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।
पाली से दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।