रविवार को फड़ और ठेले वाले भी बेच सकेंगे राखी

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। रक्षाबंधन को देखते हुए डीएम ने रविवार के दिन राखी व मिठाई की दुकानों को खोलने की इजाजत दी थी। फड़-ठेले पर राखी बेचने वालों ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया था। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने इस बारे में डीएम से बात की। डीएम ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक फड़-ठेलों पर भी राखी बेचने की इजाजत दी है। व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितु राज बास ने बताया कि बरेली के अधिकतर राखी निर्माता परिवारों की राखियां फड़-ठेले वाले ही बेचते हैं। यदि इनको इजाजत नहीं मिलती तो भारी नुकसान होता। डीएम से वार्ता की गई। उन्होंने इजाजत दे दी है। यह सभी लोग मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राखियां बेचेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।