बरेली के बाल्मीकि मंदिर से राम मंदिर के लिए भेजी गई मिट्टी सम्मिलित करने की मांग

बरेली। 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करने पहुंच रहे हैं। भूमि पूजन के लिए बरेली के बाल्मीकि मंदिर से राम मंदिर के लिए मिट्टी भेजकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सम्मिलित करने की मांग की है।साथ ही कहा जिस प्रकार अयोध्या मे श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण मे भूमि पूजन हेतु भारतवर्ष के विभिन्न मंदिरों की मिट्टी सम्मिलित की जा रही है। उसी प्रकार भगवान वाल्मीकि मंदिर की भी मिट्टी सम्मिलित कर श्री राम मंदिर को संपूर्ण किया जाए। भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रेमनगर बरेली पर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रेमनगर बरेली की पावन भूमि की मिट्टी को भागवत कथा व्यास व विश्व हिंदू परिषद मठ मंदिर विभाग प्रमुख बदायूं श्री शिवानंद महाराज बरेली के माध्यम से अयोध्या श्री राम मंदिर भूमि पूजन के हेतु भेजी गई। इस अवसर पर उमेश कठेरिया एवं श्री शिवानंद जी महाराज द्वारा भगवान वाल्मीकि जी की पूजा अर्चना कर भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। अमरीश कठेरिया एडवोकेट भजन सुनाया ‘”प्रभु वाल्मीकि जो लिखारी न होते।। तो घर-घर रामायण पुजारी ना होते।। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कठेरिया, डॉ विजय कुमार वाल्मीकि पार्षद नगर निगम बरेली भाजपा, प्रदेश मंत्री मुकेश बाबू वाल्मीकि, अभिजीत कठेरिया, सुमित कठेरिया, गोविंद बाबू वाल्मीकि, अजय चौहान, बाबा हरनाम दास, राजेंद्र वाल्मीकि, कालीचरण, विजय सिंह चौहान, महेश बाबू वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि, अभिजीत कठेरिया, विनीत भारती, पवन कठेरिया, अजय कुमार वाल्मीकि, विकास कठेरिया, नितिन कुमार वाल्मीकि, अमन कुमार वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, दिनेश कुमार, पारस वाल्मीकि, तुषार चौहान, यश चौधरी, तुषार भारती, गोविंद कुमार वाल्मीकि, सनी कुमार वाल्मीकि, पीयूष कठेरिया, अनुराग भारती, लव भारती, जतिन भारती, यस समदर्शी आदि का विशेष सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।