रमाकांत यादव को टिकट देकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतार सकती है भाजपा

आज़मगढ़- भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की करीब 60 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पूर्वांचल की 17 सीटों पर उम्मीदवार अभी तक तय नहीं किये गए हैं जिसमें आजमगढ़ और लालगंज सुरक्षित सीट भी शामिल है। भोजपुरी फ़िल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अटकलें तेज़ थीं कि पार्टी उन्हें आजमगढ़ सीट से प्रत्याशी बना सकती है। ऐसे में पूर्व सांसद रमाकांत यादव की दावेदारी कमजोर पड़ गयी थी लेकिन सोशल मीडिया पर निरहुआ के खिलाफ ट्रोल व जिले के बीजेपी नेताओं के फीडबैक के आधार पर निरहुआ के सपनों पर पानी फिर सकता है। कारण यह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार सुबह सन्देश भेज कर रमाकांत यादव को दिल्ली बुलाया है। वह दिल्ली रवाना हो चुके हैं। कयास लगाया जा रहा है की पार्टी रमाकांत यादव को टिकट देकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। सूत्रों की माने तो रमाकांत यादव टिकट की रेस में वापस इसलिए लौटे क्योंकि सीएम आदित्यनाथ की नाराजगी कुछ हद तक रामाकांत के प्रति कम हो गयी है। जबकि लालगंज सीट पर बीजेपी सांसद नीलम सोनकर का टिकट कट सकता है। उनके पांच वर्ष के कार्यकाल से क्षेत्र की जनता नाराज़ है जमकर विरोध हो रहा है। चर्चा तेज़ है कि बीजेपी पूर्व सांसद दरोगा सरोज पर दांव लगा सकती है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी के बुलावे पर दरोगा दिल्ली रवाना हुए हैं। आजमगढ़ व लालगंज सहित पूर्वांचल की अन्य सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।