बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने सोमवार चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली एक युवक ब्लॉक के पास तमंचा लेकर खड़ा है। चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप ने अपनी टीम के साथ ब्लॉक के पास से युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय उर्फ गोलू पुत्र देव सिंह कस्बा के मोहल्ला निवासी बसंत बिहार कालोनी बताया। थाना पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
