यान्त्रिक कारखाना इज्जतनगर मे मनायी गयी विश्वकर्मा जंयती, लगी प्रदर्शनी

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के यांत्रिक कारखाना में विश्वकर्मा जयंती का आयेाजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कारखाना प्रबन्धक राजेश अवस्थी ने किया। हवन पूजन के बाद कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसके बाद एक तकनीकी प्रदशर्नी भी लगाई गई। जिसे रेलवे कर्मचारियों के परिवार वालों ने बेहद सराहा और उनके बारे में भी जाना। रेल कारखाना प्रशासन, समस्त सुपरवाइजर व कर्मचारियो द्वारा सामूहिक हवन कर कारखाना इज्जतनगर के विकास एवम प्रगतिशील बने रहने हेतु भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की गयी। कारखाना मे लगाई गई प्रदर्शनी मे लगभग 140 वर्षो के इतिहास को मॉडल के रुप मे प्रस्तुत किया गया। जिसमे एमजी कोच से बीजी कोच तथा बैगन व रेल बस स्टीम क्रेन तथा सभी प्रकार के औजारो को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी देखने आए सभी लोगों के मन मे उठने वाले सवालों के भी जबाव दिए गए। बच्चो मे यह प्रदर्शनी कौतूहल का केन्द्र बनी रही। कारखाना कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे भक्ति भाव से ओत प्रोत राधा कृष्ण और शंकर पार्वती नृत्य की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम मे प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय वाष्णेय, बलवंत सिह, राजकुमार, एके सिह, एके श्रीवास्तव, रणधीर कुमार, रुपक तिवारी, वीएस पवार आदि उपस्थित रहे। कारखाना विश्वकर्मा समिति के सदस्य मुकेश शर्मा, पंकज कुशवाहा, अजय किशोर श्रीवास्तव, रमन, भावेश, घनश्याम गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।