यातायात माह के दूसरे दिन ही जाम में फंसी एंबुलेंस

बरेली। रविवार से यातायात माह का शुभारंभ किया गया था। पहले दिन पुलिस ने जन जागरूकता रैली निकालकर नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया था। यातायात जन जागरूकता रैली का शुभारंभ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने हरी झंडी दिखाकर किया था। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट के साथ-साथ मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया था। यातायात नियमों के पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। थाने में यातायात जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखे फ्लेक्स भी लगाए जाएंगे। इसके बावजूद भी यातायात सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को सिविल लाइंस में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। अयूब खां चौराहा के पास लगे जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। वही युवक-युवतियों को बिना मास्क व हेलमेट के फर्राटा भरते देखा गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।