यमुना तटबंध व कल्पवृक्ष के सौंदर्यीकरण को अराजक तत्वों ने पहुंचाया नुकसान

हमीरपुर| यमुना नदी के किनारे बने तटबंध पर नगर पालिका द्वारा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था | जिसको शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है| मौदहा बांध द्वारा सेल्फी प्वाइंट का पुन : र्निर्माण कराया | इसी प्रकार कल्पवृक्ष के पास बंधे पर एक नया सेल्फी प्वाइंट बनकर तैयार हुआ था | जिसे भी अराजक तत्वों ने तोड़ दिया | मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता करनपाल गंगवार ने बताया कि यमुना तटबंध पर सुबह व शाम को सैकड़ों लोग सैर करने जाते हैं| और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं| किंतु अराजक तत्वों द्वारा रात के अंधेरे में तोड़े गए सेल्फी प्वाइंट का कल्पवृक्ष पर मौदहा बांध द्वारा पुनः निर्माण कराया गया | इसी प्रकार कल्पवृक्ष बंधे पर नगर पालिका द्वारा पत्थर एवं सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया गया था | जिसे भी शरारती तत्वों द्वारा तोड़ा गया| उसका भी निर्माण मौदहा बांध द्वारा कराया गया| उन्होंने बताया कि यमुना तटबंध के सौंदर्यीकरण को अराजक तत्वों द्वारा बार-बार नुकसान पहुंचाया जा रहा है| वह अत्यंत निंदनीय है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।