मौसम का मिजाज : सुबह कोहरा, शाम को बढ़ी धुंध

बरेली। मौसम में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की धूप निकली लेकिन शाम होने के साथ ही फिर धुंध छा गई। दिन का तापमान सामान्य से कम रहा जबकि रात का पारा सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह कोहरा छाने की वजह से कई इलाकों में दृश्यता कम रही। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अगले चार-पांच दिन तक तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *