मेयर – पार्षद विवाद में अब शुरू हुई राजनीति

रुड़की- रूड़की में बीते दिनों हुए मेयर और पार्षद विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता शारिक अफरोज ने इसे नगर निगम चुनाव को मुद्दों से भटकाने की एक कोशिश बताया। शारिक ने कहा की इस समय निकाय चुनाव करीब हैं और कांग्रेस व् भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धियां या कार्य नहीं हैं ऐसे में झगड़ा करके वोटों का जो ध्रुविकर्ण भाजपा करती आई है। वही कांग्रेस ने भी शुरू कर दिया। उन्होंने कहा की यह शहर की लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर बड़ी चोट है । क्योंकि चुने हुए जनप्रतिनिधि अगर सड़कों पर एक दुसरे से इस तरह लड़ेंगे तो जनता में यहसन्देश जाता है की निगम शहर की व्यवस्था का नहीं बल्कि लड़ाई झगड़े का अड्डा है और शहर के शरीफ, सच्चे, अच्छे और इमानदार लोग जनता को प्रतिनिधित्व देने से पीछे हट जायेंगे। शारिक ने वोहरा समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा की राजनीति और अपराध का ताल मेल लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अगर आपराधिक छवी के लोग चुनाव लड़ेंगे तो इसका असर समाज पर पड़ेगा। जहाँ भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए शारिक ने कहा की दोनों दल केवल चुनावजीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है और इन दोनों के नेताओं को झगडे और फसाद से परहेज़ नहीं क्योंकि इनके पास जनता को बताने के लिए कोई मुद्दे नहीं हैं। ताज़ा प्रकरण में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए शारिक ने कहा की आपराधिक मामलों में पुलिस और क़ानूनी प्रक्रिया में राजनैतिक हस्तक्षेप और दबाव सही नहीं है। एक तरफ सरकारें गलत धराएं लगाने का दबाव बनाती हैं तो दूसरी तरफ सेधराएं हटाने का दबाव और ऐसे में पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल उठाता है की वह निष्पक्ष नहीं है।शारिक ने कहा की शहर की सफाई व्यवस्था खस्ता हाल है। चारों तरफ सड़कों पर गड्ढे हैं। एडीबी के अनियोजित तरीके से काम करने से हर तरफ सड़के टूटी हुई हैं। ज़मीन के नीचे पानी गन्दा हो रहा है, बच्चो के खेलने के लिए उचित मैदान या पार्क नहीं हैं। सरकारी स्कूलों की हालात खराब है। स्वाथ्य केंद्र व् सरकारी अस्पताल खस्ता हाल है ।शहर में लाइब्रेरी नाममात्र को है। जल भराव से निपटने के लिए कोई तय्यारी या योजना नहीं है। डेंगू से निपटने के लिए कोई तय्यारी नहीं है। जगह जगह खुले नाले बह रहे हैं। सड़कों पर इतनी धूल है की बच्चों को दमा हो रहा है लेकिन हमारे जनप्रतिनिधि इन सबसे दूर जनता का ध्यान हटाने की पुरजोर कोशिश में आपस में नुरा कुश्ती से भी परहेज़ नहीं कर रहे।
रिपोर्ट-फिरोज खान,रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।