मेयर के सिर सजा महापौर परिषद के अध्यक्ष का ताज, डिप्टी सीएम ने दी बधाई

बरेली। शहर के मेयर डॉ उमेश गौतम के सिर्फ एक और ताज सज गया है। उमेश गौतम को महापौर परिषद के अध्यक्ष के लिए चुना गया है। लखनऊ मे आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम मे प्रदेश भर के मेयर मौजूद रहे। महापौर का अध्यक्ष बनने के बाद डा. उमेश गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने उन्हें बधाई दी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित आदि से भी मिले। मंगलवार को लखनऊ में महापौर परिषद के अधिवेशन की शुरुआत हुई। जिसके पहले सत्र का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया। महापौर परिषद के अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न नगर निगम के मेयर भी शामिल हुए। अधिवेशन के दूसरे सत्र मे नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने संबोधित किया। इसके बाद बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम को उत्तर प्रदेश महापौर परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई। इसके बाद डा. उमेश गौतम को प्रदेश भर से बधाई दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिवेशन के बाद जैसे ही डा. उमेश गौतम को उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसके बाद उन्होंने महापौरों की समस्याओं के साथ ही अधिकार बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा कर दी। अधिवेशन के बाद प्रदेश भर से आए महापौरों के अधिकारों को बढ़ाने के साथ साथ एक राष्ट्र, एक निकाय, एक नियमावली बनाए जाने पर जोर दिया गया। मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि जब तक महापौर मजबूत नहीं होंगे। तब तक नगर निकाय मजबूत नहीं होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा ने कहा कि महापौर बुद्घजीवियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए उनके लिए नामुमकिन कुछ भी नहीं है। नगर क्षेत्रों में स्वच्छता का स्वरूप दिखना चाहिए। सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि महापौर का पद काटों का ताज है, लेकिन जब महापौर राजनीति के साथ साथ सामाजिक कार्य करेंगे तो उन्हें उनके लिए आसानी रहेगी। बरेली के मेयर ने सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।