मुर्गे की दुकान बंद कराने गए लेखपाल को पीटा

बरेली। लॉकडाउन के चलते शहर में खुली मुर्गे की दुकान को बंद कराना लेखपाल को भारी पड़ गया। गुस्साए लोगों ने लेखपाल को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में लेखपाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लॉकडाउन के बीच पूरा शहर बंद है। लेखपाल को शहर के एक इलाके में मुर्गे की दुकान खुली मिली तो लेखपाल का पारा चढ़ गया है। लेखपाल दुकानदार के पास पहुंचे और उन्होंने दुकान को बंद करने को कहा। दुकानदार ने लेखपाल को मीडियाकर्मी समझ कर पिटाई शुरू कर दी। दुकानदार के पक्ष में कुछ और लोग भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने भी लेखपाल को जमकर पीट दिया। हमलावरों की पिटाई से लेखपाल बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।