मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शर्मा गुट के सुभाष चंद्र आज कराएंगे नामांकन

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। पूर्व शिक्षक विधायक सुभाष चंद्र को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है। वह बुधवार को बरेली में अपना नामांकन कराएंगे। सुभाष चंद्र शर्मा 2002 से 2014 तक इसी सीट पर शिक्षक विधायक रहे हैं और 2014 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे। इससे पहले शिक्षक बिशप मंडल इंटर कॉलेज बरेली निकट चौकी चौराहा पर एकत्रित होंगे। जिलाध्यक्ष डॉ नरेश सिंह ने कहा कि बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों के पदाधिकारी और शिक्षक नामांकन में शामिल होंगे। बिशप मंडल इंटर कॉलेज से कमिश्नरी के लिए नामांकन के लिए रवाना होंगे। प्रत्याशी सुभाष चंद्र शर्मा ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, शाखा अध्यक्षों, शाखा मंत्रियों और सदस्यों से नामांकन में पहुंचने की अपील की है। चुनाव और नामांकन को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मंडलीय बैठक मंडलीय अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुई। प्रत्याशी सुभाष चंद शर्मा को शिक्षक विधायक के चुनाव में जिताने के लिए चर्चा की गई। मंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि जो भी उपलब्धियां शिक्षकों को मिली है वह सभी इसी संगठन की देन है। बैठक में मंडलीय मंत्री डॉ रणविजय सिंह यादव, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य ओमकार सिंह चौहान, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान, रमेश बाबू तिवारी, राजीव राज, सुरेंद्र सिंह गंगवार, मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री, डॉ लाखन सिंह यादव, जिलाध्यक्ष डॉ नरेश सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, बहोरन सिंह राठौर, मुकुल मोहन जोशी, रश्मि जोहरी, आय-व्यय निरीक्षक डॉ गजेंद्र पालीवाल, डॉ राजेश कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ मुकेश कुमार शर्मा, रश्मि यादव, एस के मिश्रा, विनय प्रकाश मिश्रा, टी एच खान, संयुक्त मंत्री भारत भूषण सिंह यादव, सौरव मिश्रा आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।