मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

आजमगढ़- आज़मगढ़ के जहानागंज थाना के बजहा पुलिया के पास आज़ तड़के बदमाशों के होने की सटीक जानकारी के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में बदमाशों व पुलिस की मुठभेड़ शुरु हो गयी। इस दौरान फायरिंग में जहाँ एक बदमाश रामअवध यादव के पैर में गोली लगी वहीं सिपाही भी फायरिंग में घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि फ़रार बदमाश 25 हज़ार का इनामी था और इस पर लूट, छिनैती व चोरी के 11 मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज थे। दो दिन पूर्व इसे एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। अचानक तेज़ बारिश के दौरान अफरातफरी के बीच यह मौक़ा पाकर फरार होने में कामयाब रहा था। कई घण्टों की मशक्कत के बाद भी ढूढ़ने में सफलता नहीं मिली थी तब दरोगा, दीवान व सिपाही को सस्पेंड किया गया था। तभी से पुलिस की चुनौती बढ़ गयी थी और इसके पीछे पड़ी थी।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।