मुख्य सचिव के निर्देश के विपरीत आरोपी सीडीपीओ व डीपीओ ने खुद की जांच की शुरू

*आंगनबाड़ी विभाग में अवैध नियुक्ति का मामला

बस्ती। भ्रष्टाचार की कहानी, अधिकारियों की कारस्तानी व जांच में मनमानी से वर्षों से लंबित अवैध नियुक्ति की शिकायत खुद आरोपी कर रहे हैं जबकि ऐसा कृत्य मुख्य सचिव के निर्देश के अनुसार स्वयं में दण्डनीय है।
जानकारी के अनुसार जनपद बस्ती के विक्रमजोत ब्लॉक अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र रामनगर पर सुमनलता पाण्डेय व पिपरी संग्राम में उर्मिला देवी की अवैध नियुक्ति जबकि मलौली दूबे में सहायिका मायावती के मात्र हस्ताक्षर बना सकने व कुछ भी पढ़ने-लिखने में असमर्थता की लम्बे समय से शिकायत के बाद कोई कार्यवाही न होने व सुपरवाइजर एवं प्रभारी सीडीपीओ कुमुद सिंह तथा डीपीओ सावित्री देवी के विरुद्ध शिकायत वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय द्वारा की गई है जिसकी निष्पक्ष जांच न कराकर स्वयं आरोपी कुमुद सिंह व सावित्री देवी कर रही हैं। ऐसे में न्याय व सही जांच की कल्पना भी नही की जा सकती है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कोई भी अधिकारी स्वयं पर लगे आरोपों की जांच खुद नही कर सकता अन्यथा की स्थिति में वह दण्डनीय अपराध माना जायेगा लेकिन वर्तमान हालात में कुमुद सिंह व सावित्री देवी स्वयं को जीओ व कानून से ऊपर समझती हैं इसीलिए निष्पक्ष जांच नही होने दे रही हैं तथा ऐन केन प्रकारेण अपने चहेते मातहत को बचाने का हर कुत्सित प्रयास कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।