मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हवाई पट्टी मुढ़ापांडे पर हुआ स्वागत

मुरादाबाद- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हवाई जहाज ब्रहस्पतिवार की दोपहर 3:35 मिनट पर हवाई पट्टी मुढ़ापांडे पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई जहाज से उतर कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य अधिकारीगणो ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प देकर किया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 3:50 मिनट अमरोहा हसनपुर के लिए रवाना हो गया उनके साथ मंडलायुक्त राजेश कुमार सिंह व आईजी जोन विनोद कुमार भी मुख्यमंत्री के साथ हसनपुर के लिए रवाना हुए। बताते चलें की हसनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यों की समीक्षा की लिए सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर हवाई पट्टी पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, केबिनेट मंत्री गुलाबो देवी, संभल सांसद सतपाल सैनी. विधायक नगर रितेश गुप्ता.कांठ विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू. महापौर विनोद अग्रवाल. जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।