मीरगंज, बरेली। मीरगंज मे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मीरगंज विधायक डीसी वर्मा ने किया। मेले में ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें अलग अलग दवाइयों टीकाकरण विषय मे जानकारी भी उपलब्ध करायी गई। स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों की ओर से अपने स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। दमा, खांसी, नजला और जुकाम के अलावा दिल के रोगियों ने जांच कराई। मेले मे काफी रोगियों ने पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग के अलावा शिक्षा विभाग ने भी स्टॉल लगाया। सीएमओ ने स्टालों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि मेले में आयुर्वेद, योगा, होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सकों ने भी मरीजों का उपचार किया। आयुष्मान गोल्डन कार्ड, आभा हेल्थ आईडी कार्ड बनवाने के लिए लोग पहुंचे। टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण के साथ खून आदि की जांच भी की गई। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल पर बीईओ अमन गुप्ता, बाल विकास परियोजना के बारे में सीडीपीओ राखी गुप्ता, पंचायती राज एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एकता स्वयं सहायता समूह द्वारा मसाले, अचार, हवन सामग्री के बारे में औषधि प्रसाधन का कार्य बताया। हृदय रोग के मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया। कैंसर स्केनिंग के मरीजों को जिला अस्पातल में उपचार के लिए भेजा गया। आयुष्मान कार्ड बनाए गए। लोगों की डिजीटल हेल्थ आईडी बनाई गई। बीडीओ ओम प्रकाश ,एडीओ पंचायत, सीएमओ डॉ वलवीर सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ रोहन दिवाकर, बागीश पाठक, अमरीश कुमार, वीपीएम पुनीत सक्सेना, देवेश कुमार, अजय कुमार उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
