अप्रेंटिसशिप मेले का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले- मंडलायुक्त

बरेली। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कहा कि अप्रेंटिसशिप मेले की प्रासंगिकता इस पर निर्भर करती है कि कितनी अधिक संख्या मे उच्च श्रेणी के प्रतिष्ठान प्रतिभागियों को शासन की मंशा अनुरूप अवसर उपलब्ध कराते है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मेले मे लाभार्थियों व प्रतिभागियों को अधिक से अधिक संख्या में नियोजित कराना सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त मंगलवार को कमिश्नरी सभागार मे अप्रेंटिसशिप मेले की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीबीगंज मे 21 अप्रैल को किया जाएगा। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने कहा कि अप्रेन्टिसशिप मेले में रजिस्ट्रेशन हेतु एक हेल्प डेस्क की स्थापना भी की जाए। बैठक मे मंडलायुक्त ने संयुक्त उपायुक्त उद्योग से कहा कि 21 अप्रैल को होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले मे अधिक से अधिक स्टॉल लगाकर प्रशिक्षण प्रदान कराया जाए। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने अवगत कराया कि नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम में समस्त औद्योगिक इकाईयों व अधिष्ठान अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल www.apprenticeshipindia.org  पर पंजीकृत कराएं। बैठक मे संयुक्त निदेशक (प्रशि0/शिक्षु) एके राणा, संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल, सहायक निदेशक (सेवायोजन) त्रिभुवन सिंह, समस्त जनपदों के उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, जी.एम. बी.एल. एग्रो लि. अजय भट्ट, रिलायंस पावर रोजा पवन सिंह, अभिषेक शर्मा, वृन्दावन बिवेरीज, एन.के. बाली, गौरव एनर्जी, दशरथ मिश्रा एचआर यूनाइटेड स्पिरिट्स शाहजहांपुर, प्रधानाचार्य, सेवायोजन अधिकारी एवं मंडल के अधिष्ठान सम्मिलित हुए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *