बरेली। दिल्ली मे आयोजित मिसेस इंडिया 2022 क्राउन सेरेमनी मे गोरखपुर की डॉ. रागिनी पाण्डेय को मिसेस इंडिया 2022 का ताज व सैश पहनाया गया। वही फर्स्ट रनर गाजियाबाद की समाजसेविका व लेखिका डॉ. हर्ष प्रभा और सेकंड रनर मुम्बई की प्रसिद्ध लेखिका व कवयित्री डॉ. निक्की शर्मा रही। डॉ. हर्ष प्रभा समाजसेवी के साथ साथ लेखिका भी है। साथ ही साथ पर्यावरण के क्षेत्र मे भी अपनी उपस्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज करा चुकी है। समाजसेवा के क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद मिसेस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर गोरखपुर शहर स्थित ग्राम भस्मा निवासी धराधाम इंटरनेशनल प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय की धर्मपत्नी डॉ. रागिनी पाण्डेय ने अपने जिले का ही नहीं बल्कि अपने राज्य उत्तर प्रदेश का मान देश भर मे बढ़ाने का काम किया है। साइनिंग स्टार इंडिया द्वारा आयोजित वर्चुवल मिसेस इंडिया (ब्यूटी विथ ब्रेन) का क्राउन डॉ रागिनी ने अपने नाम कर मिसेस इंडिया चुनी गई। मिसेस इंडिया बनने पर डॉ रागिनी ने दूरभाष पर बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय पूरे परिवार और शुभचिंतको को जाता है। पूजा निगम व लवि राज ने बताया कि मिसेस इंडिया के इस कंटेस्ट में देश के अलग अलग राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। धराधाम इंटरनेशनल के निदेशक डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सीईओ डॉ.प्रेम प्रकाश, धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पवार, ग्रीन इंडिया रिसर्च फाउंडेशन परिवार के संस्थापक डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. विनय श्रीवास्तव, डॉ. पूजा गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, डॉ. सुनीता खोकर (राजस्थान) श्रीकृष्ण धर्म ट्रस्ट के अध्यक्ष काली शंकर, डॉ.आर के राय, डॉ. एहसान अहमद, डॉ. राम कृपाल राय, अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे लोग ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिसेस इंडिया 2022 सहित उपविजेता डॉ हर्ष प्रभा व डॉ निक्की शर्मा को बधाई दी।।
बरेली से कपिल यादव
