मादक पदार्थ तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 66 किलो डोडा बरामद

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला पुलिस ने 66 किलो 550 ग्राम डोडा छिलका के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों में दो बदायूं के और एक भमोरा का निवासी है। भमोरा इलाके के देवचरा कस्बे में इस डोडा की डिलीवरी देनी थी। सीओ हेमंत कुमार उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात पुलिस गश्त पर थी। मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आंवला-भमोरा रोड पर घेराबंदी की। मोतीपुरा और रमनगला गांव के बीच तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने डोडा छिलका के साथ ही आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और 1720 रुपये भी बरामद किए है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में बदायूं जिले के बिसौली निवासी सरन, बदायूं के ही वजीरगंज निवासी जगपाल व बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी लालाराम शामिल थे। लालाराम के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *