माइग्रेन कर रहा हैं परेशान, तो अपनी डाइट से जुड़ी बातों का रखें ख्याल

बरेली। इन दिनों लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। इनमें से एक माइग्रेन काफी कॉमन हो गया है लेकिन यह गंभीर बीमारी है। इसमें तेज सरदर्द और उल्टी, चक्कर आना लक्षण परेशान कर देने के लिए काफी है। माइग्रेन की समस्या अब आम हो गई है। मरीज के लिए इसका दर्द सह पाना बहुत मुश्किल होता है। माइग्रेन होने पर सिर के एक हिस्से में तेज दर्द उठता है। आधे सिर के तेज दर्द के साथ उल्टी आना, चक्कर आना और रोशनी तथा आवाज से परेशानी महसूस होना माइग्रेन के प्रमुख लक्षण है। अनुचित खान-पान और सोने का समय सही न हाेना भी माइग्रेन को बढ़ाने के लिए काफी है। रात में कम से कम छह घंटे की नींद लेना आवश्यक है। पर्याप्त नीद न लेने से माइग्रेन की समस्या उत्पन्न हो सकती है और जिन्हें पहले से माइग्रेन है उनकी समस्या बढ़ जाती है। नियमित रूप से व्यायाम करना माइग्रेन की संभावना को कम करता है। इसलिए रोज व्यायाम करने के लिए समय जरूर निकाले। माइग्रेन होने पर ताजा और सूखे फल, प्रोटीन युक्त आहार, डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध, दही, पनीर और दालें, मांस, सलाद खा सकते हैं। इससे शरीर को विटामिन और प्रोटिन मिलता है। ऐपल साइडर विनेगर से फायदा देता है। एक गिलास पानी में इसका एक छोटा चम्मच और एक चम्मच शहद मिलाकर कुछ दिन तक पीए। अदरक और शहद का नियमित प्रयोग भी लाभ देता है। समस्या होने पर कोशिश करें कि जंक फूड से दूर रहे। इसके साथ ही आपको डिब्बाबंद आइटम के सेवन से भी परहेज करें। चाय, काॅफी और काॅल्ड ड्रिंक भी दर्द को बढ़ा सकता है। माइग्रेन के अत्यधिक प्रभाव पर काफी लोगों को नीद आने में समस्या होने लग जाती है। जिससे लोगों को नींद की गोली लेने की आदत हो जाती है। अगर लंबे अंतराल तक भी कोई माइग्रेन का इलाज नहीं कराता है तो ऐसी स्थिति में ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है जो कि बहुत ही घातक है। इलाज समय पर ना होने पर अवसाद तक हो सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।