अज्ञात वाहन ने मारी बाइक मे मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। मौके पर राहगीरो की भीड जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलो को उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव औंध निवासी अनुराग सिह व उनकी पत्नी रेखा देवी मोटरसाइकिल से किसी कार्य से बरेली जा रहे थे। नेशनल हाईवे के शंखा माधोपुर के बीच में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार अनुराग और उनकी पत्नी रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।