मांगो को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किया कलेक्टेट परिसर में प्रदर्शन

बिजनौर – राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले आज सैकड़ो किसानों ने सभा कर बिजनौर कलक्ट्रेट में कई मांगो को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान किसानों ने किसान से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन में कलक्ट्रेट में बैठ गए है।किसानों ने गन्ने की लागत का डेढ़ गुना मूल्य निर्धारण हो और किसानों को सभी फसलों का उचित दाम मिले।जिला प्रशासन द्वारा चांदपुर गन्ना मिल बन्द करने के फैसले को लेकर मिल प्रशासन अपना अल्टीमेटम वापस ले और मिल की मरम्मत कर उसे जल्द शुरू कराया जाये।

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद लगातार गन्ने का पेमेंट मिल द्वारा समय से नही किया जा रहा है।साथ ही बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिया जाये।किसानों के कृषि कार्ड बनने के बाद भी कॉपरेटिव सोसाइटी द्वारा ऋण नही दिया जा रहा है।खेती व दवाइयों पर भी समय से नही दी जा रही है।बिजली की बढ़ी दरों से लगातार किसान रुपयों के बोझ के तले दबा जा रहा है और किसान खेती नही कर पा रहा है।अगर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की इन मांगों को नही माना गया तो हम सड़क पर उतरकर सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

-अनमोल सक्सेना,बिजनौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।